लेस्लीगंज में ससुराल में हुए विवाद पर 3 बच्चों सहित तालाब में कूदी महिला, 2 बच्चों की हुई मौत

Updated at : 16 Aug 2020 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
लेस्लीगंज में ससुराल में हुए विवाद पर 3 बच्चों सहित तालाब में कूदी महिला, 2 बच्चों की हुई मौत

Jharkhand news, Palamu news : पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित गोराडीह गांव में संगीता देवी नामक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में 5 वर्षीय पुत्री गीतांजली और 8 माह के पुत्र की मौत हो गयी, जबकि महिला संगीता देवी और 3 साल की पुत्री पुष्पांजली का इलाज लेस्लीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

विज्ञापन

Jharkhand news, Palamu news : लेस्लीगंज (अजीत तिवारी) : पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित गोराडीह गांव में संगीता देवी नामक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में 5 वर्षीय पुत्री गीतांजली और 8 माह के पुत्र की मौत हो गयी, जबकि महिला संगीता देवी और 3 साल की पुत्री पुष्पांजली का इलाज लेस्लीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार, संगीता का मायका तरहसी थाना क्षेत्र के गुरतरी गांव में है. ससुराल में हुए विवाद के कारण वह अपने तीनों बच्चों को लेकर मायके जा रही थी. इसी दौरान अपने घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तालाब में तीनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी.

Also Read: हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के चार मेडिकल कॉलेजों के नाम बदले

घटना रविवार की सुबह करीब 8 बजे की है. उस वक्त तालाब के आसपास कुछ लोग थे. तालाब में महिला समेत बच्चों के गिरने की आवाज सुनने के बाद एकजुट होकर सभी को बचाने का प्रयास किया गया किया, लेकिन 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. वहीं, महिला और एक अन्य बच्ची को लोगों ने तालाब से बाहर निकाला. इस दौरान दोनों के शव को ढूंढने में ग्रामीण को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

संगीता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. संगीता के परिजनों का कहना है कि संगीता को उसके ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते थे. इसलिए प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया. लेस्लीगंज थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola