महिला ने की आत्महत्या, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
महिला ने की आत्महत्या, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

महिला ने की आत्महत्या, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में 21 वर्षीय रूपा कुमारी ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में मृतिका के पिता करण साव ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतिका बिहार के गया जिला की रहने वाली है. चैनपुर के चांदो गांव में उसका ससुराल था.उसके पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करते थे. परिजनों का आरोप है कि हत्या कर उसे लटका दिया गया है. इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया महिला के आत्महत्या के बारे में सूचना मिली है. मृतिका के पिता के द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola