चैनपुर मॉडल डिग्री कॉलेज में होगी शुरू

Updated:
विज्ञापन
चैनपुर मॉडल डिग्री कॉलेज में होगी शुरू

जीएलए व जेएस कॉलेज में कला की पढ़ाई बंद

विज्ञापन

जीएलए व जेएस कॉलेज में कला की पढ़ाई बंद

शिवेंद्र कुमार, मेदिनीनगर

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के संबद्धता प्राप्त गणेश लाल अग्रवाल व जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में स्नातक आर्ट्स की पढ़ाई बंद होगी. चैनपुर के मॉडल डिग्री कॉलेज में यूजी आर्ट्स की पढ़ाई शुरू होगी. जीएलए कॉलेज में अभी यूजी साइंस व आर्ट्स की पढ़ाई होती है. जीएलए कॉलेज में सिर्फ साइंस विषय की पढ़ाई होगी. जबकि जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में कॉमर्स व मैनेजमेंट की पढ़ाई होगी. जेएस कॉलेज में यूजी कॉमर्स व आर्ट्स की पढ़ाई होती थी. योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में पूर्व की तरह संबंधित विषयों की पढ़ाई संचालित होगी. मॉडल डिग्री कॉलेज भवनाथपुर में आर्ट्स व कॉमर्स की पढ़ाई शुरू कराया जायेगा. वीसी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जीएलए कॉलेज में सिर्फ साइंस व जेएस कॉलेज में कामर्स की पढ़ाई शुरू करने के लिए एचआरडी को पत्र लिखा गया है. एचआरडी से आदेश मिलने के बाद नयी व्यवस्था लागू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज चैनपुर के बाउंड्री का एस्टीमेट बनाने का आदेश दिया गया है. इसके बाद एचआरडी को भेजा जायेगा, ताकि बाउंड्री के लिए एचआरडी से फंड रिलीज किया जा सके. उन्होंने कहा कि चैनपुर का मॉडल डिग्री कॉलेज 10 एकड़ में फैला हुआ है. उन्होंने कहा कि जितने भी अंगीभूत कॉलेज हैं. पीजी की पढ़ाई चल रही है. उसे बंद किया जायेगा. उसके बदले सभी विषयों की पीजी की पढ़ाई विश्वविद्यालय में करायी जायेगी. विश्वविद्यालय में जिन विषयों में जितनी सीट है. उन सीटों में बढ़ोतरी किया जायेगा., ताकि ज्यादा संख्या में विद्यार्थी पीजी कर सके. वीसी डॉ सिंह ने कहा कि इसके लिए भी एचआरडी को पत्र लिखा गया है. इसके लिए स्वीकृति मिलने के बाद अंगीभूत कॉलेज में संचालित पीजी की पढ़ाई को बंद किया जायेगा. इसके बाद विश्वविद्यालय में सभी विषयों की पीजी की पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि पीजी की पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है. यहां किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola