मतदाता सूची प्रकाशित, 31 तक करा सकते हैं आपत्ति दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची प्रकाशित, 31 तक करा सकते हैं आपत्ति दर्ज

नगर निगम के चुनाव को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा सर्वे करा लिया गया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निगम के चुनाव को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा सर्वे करा लिया गया है, जिसमें बीसी वन व बीसी टू के मतदाताओं का ट्रिपल टेस्ट के तहत सर्वे कराया गया है. जिन मतदाताओं का नाम छूट गया है. या जाति में किसी प्रकार की गड़बड़ी है. वे 31 जनवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैंं. इस संबंध में डीआरडीए के डायरेक्टर सह नोडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि जिले की वेबसाइट पर मतदाता सूची अपलोड कर दिया गया है. जिन्हें कोई आपत्ति है. वे मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त के यहां आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, क्योंकि बीसी-वन व बीसी-टू की जनसंख्या के आधार पर ही आरक्षण तय किया जायेगा. वर्तमान में मेदिनीनगर नगर निगम में एक लाख 30 हजार मतदाता हैं. जबकि वार्डों की संख्या 35 है. बताया कि जिले में एक विश्रामपुर नगर परिषद है. जिसमें वार्डों की संख्या 20 है, जबकि नगर पंचायत हुसैनाबाद, हरिहरगंज व छतरपुर में प्रत्येक नगर पंचायत के वार्डों की संख्या 16 है. सरकार ने नगर निगम व नगर पंचायत में चुनाव को लेकर तेजी से काम कर रही है, क्योंकि निगम व नगर पंचायत के चुनाव नहीं होने के कारण केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता नहीं मिल पा रही है. जिस कारण जितना विकास निगम व नगर पंचायत का होना चाहिए था. वह नहीं हो पा रहा है. इसलिए सरकार ने भी हाइकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव की प्रक्रिया को जल्द पूरा करना चाहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola