पीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पर विश्रामपुर का कब्जा

पीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पर विश्रामपुर का कब्जा
विश्रामपुर. प्रखंड के पिपरा खेल मैदान में आयोजित पीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार की देर शाम विश्रामपुर व टोना टीम के बीच खेला गया.रोमांचक मुकाबले में विश्रामपुर ने टोना की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह मौजूद थे.उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार व उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 25 हजार का चेक प्रदान किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.उचित प्लेटफॉर्म मुहैया कराकर उन्हें मुकाम तक पहुंचाने की जरूरत है. मौके पर समाजसेवी नंददेव यादव,ओम प्रकाश पांडेय, प्रदीप सिंह, राहुल दुबे सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




