जर्जर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

Updated:
विज्ञापन
जर्जर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

जर्जर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

विज्ञापन

हरिहरगंज. शहरी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को अररूआ खुर्द मिडिल स्कूल के नजदीक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. करीब दो घंटे सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. हालांकि जाम से यात्री बसों सहित छोटे वाहनों को मुक्त रखा गया था. जाम का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि सड़क में जगह – जगह गड्ढे हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं जर्जर सड़क से उड़ते धूलकण के कारण सड़क किनारे दुकानदार व व्यवसायियों का जीना दुभर हो गया है. सूचना के बाद जाम स्थल पर पहुंचे सीओ मनीष सिन्हा को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण तथा सड़क दुर्घटना को देखते हुए वाहनों की गति सीमा निर्धारण का बोर्ड लगवाने, शहरी क्षेत्र में सड़क पर दो स्थानों पर गति अवरोधक बनाए जाने तथा ढाब में सर्विस रोड निर्माण के लिए मांगपत्र सौंपा. वहीं सीओ ने शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रबंधन से बातें कर शीघ्र ही सड़क निर्माण का आश्वासन दिया. इसके बाद सड़क जाम हटाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola