पलामू में डायन बिसाही के शक में चाचा ने भतीजे का किया हत्या, चाचा गिरफ्तार
Updated:
विज्ञापन

पलामू के चैनपुर में डायन बिसाही के शक में एक चाचा ने अपने 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में चाचा ने भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी. चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है. उन्होंनै बताया कि चाचा अनिल बैठा ने सगे भतीजा 12 वर्षीय रौशन बैठा को चाकू मारकर हत्या कर दिया.
चाचा को भतीजा पर शक था कि वह डायन विसाही का काम करता है. जिसके कारण वह उससे नाराज चल रहा था. सोमवार को अचानक अनिल ने अपने 12 वर्षीय भतीजा रोशन बैठा पर अंधाधुंध चाकू से वार कर दिया. रौशन के गले व पेट में चाकू से वार किया गया है. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. इस मामले में आरोपी चाचा अनिल बैठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










