ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक

छत्तीसगढ़ के विधायक परिवार के साथ गया जा रहे थे. छतरपुर में एनएच पर हुआ हादसा
छतरपुर. थाना क्षेत्र के चेगौना धाम के समीप एनएच-98 पर छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक डॉ खिलावन साव की कार में ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में विधायक व उनके परिजन बाल-बाल बचे. विधायक डॉ साव ने बताया कि पत्नी और परिजनों के साथ गया जा रहे थे. इसी क्रम में चेगौना धाम के समीप ब्रेकर पर चालक ने कार (सीजी10बीजी-8639) की रफ्तार धीमी की. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (एमएच40एके-2181) ने उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद कार के चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी. जिस कारण सभी की जान बच गयी. घटना की सूचना विधायक ने थाना में फोन कर दी, पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी है. विधायक थाना में लिखित आवेदन देने के बाद गया के लिए निकल गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










