मेदिनीनगर शहर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था चुनौती : अरुणा शंकर
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर शहर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था चुनौती : अरुणा शंकर
विज्ञापन
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर
मेयर अरुणा शंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेदिनीनगर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था गंभीर समस्या बन गयी है. सुबह 11 बजे के बाद सदिक मोड़ से कोयल पुल शाहपुर तक अक्सर जाम की स्थिति रहती है, जिससे आमलोगों, खासकर स्कूली बच्चों और एंबुलेंस में मरीजों को परेशानी होती है. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक लाइट्स भी खराब हैं—कहीं लाल लगातार जलता है तो कहीं हरा. बाहर से आने वाले वाहन चालकों को इससे भ्रम होता है. मेयर ने कहा कि इस समस्या पर पलामू डीसी और एसपी से मिलकर समाधान निकाला जायेगा. उन्होंने पुलिस कप्तान से आग्रह किया कि ट्रैफिक व्यवस्था को जल्द सुधारें ताकि नागरिकों को राहत मिल सके. यह कदम शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










