कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Updated at : 15 Apr 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन

हत्या की नीयत से आये थे
विज्ञापन
पड़वा.
थाना क्षेत्र के चिल्ही गांव में पड़वा पुलिस ने देसी कट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के सचिन कुमार मेहता की बहन निर्मला देवी की शादी चिल्हि गांव के सुरेन मेहता के यहां हुई है. निर्मला देवी ने भाई सचिन को फोन कर ससुराल वालों द्वारा डांट-डपट व मारपीट करने की जानकारी दी थी. जिसके बाद तीनों आरोपी कट्टा के साथ सुरेन मेहता को मारने आये थे. इसकी जानकारी पड़वा पुलिस को मिली, तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सचिन कुमार मेहता, दशरथ कुमार मेहता व रोहित कुमार पांडेय को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




