खलारी से लापता तीन मासूम हैदरनगर रेलवे स्टेशन से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बरामद बच्चे व पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
रांची के खलारी से लापता हुए तीन बच्चों को हैदरनगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पलामू: रांची के खलारी थाना क्षेत्र से तीन मासूम बच्चे लापता थे. बुधवार को हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान के नेतृत्व में शाम करीब छह बजे तीनों बच्चों को रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया. इस मामले में आरोपी रंजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो हैदरनगर थाना क्षेत्र के लोहारपुर निवासी है.
थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान ने बताया कि रविवार शाम से तीनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल रहा था. तीनों बच्चे खलारी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर टीएच कॉलोनी स्थित भुइयां टोली के रहने वाले हैं. जहां से तीनों बच्चे खेलते-खेलते अचानक गायब हो गये थे.
सूचना पर हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला हैदरनगर थाना पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन व पूछताछ की. खलारी थाना की पुलिस भी हैदरनगर थाना पहुंची. तीनों बच्चों सहित आरोपी को खलारी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










