पलामू में एसआईआर के तहत 14.99 लाख मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते डीसी | Prabhat Khabar Network

पलामू के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 17.64 लाख मतदाताओं में से 14.99 लाख का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ। विसंगति वाले मतदाता 4 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पलामू: झारखंड के सभी जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा है. इसके तहत पलामू में भी यह अभियान शुरू किया गया है. पलामू में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 64 हजार 947 है. इनमें 29 जुलाई तक 14 लाख 99 हजार 296 मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा 29 जुलाई तक डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर दिया गया है, जबकि पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है.

अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ व डुप्लीकेट वोटर 2.65 लाख

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि 29 जुलाई तक डिजिटाइजेशन का काम किया गया है. इसमें डाल्टनगंज विधानसभा में चार लाख 06 हजार 932 वोटर हैं, जिनमें तीन लाख 41 हजार 612 वोटरों का डिजिटाइजेशन हो चुका है. जबकि अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ व डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या 65,320 है. इनमें 8,252 की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 21,294 अब्सेंट, 28,109 स्थायी रूप से शिफ्टेड, 5,617 पूर्व से इनरोल व 2,048 मतदाता अन्य कारणों से नहीं जुड़ पाये हैं.

विश्रामपुर विधानसभा में तीन लाख 67 हजार 800 मतदाता हैं, जिसमें तीन लाख 19 हजार 987 वोटरों का डिजिटाइजेशन हो चुका है. 47,813 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत हैं. इनमें 8,283 मतदाताओं की मौत हो चुकी है, जबकि 7,124 अब्सेंट, 23,204 स्थायी रूप से शिफ्टेड, 8,901 पूर्व से इनरोल व 301 किसी अन्य कारणों से नहीं जुड़ पाये हैं.

छतरपुर विधानसभा में तीन लाख 26 हजार 401 वोटर हैं. इनमें दो लाख 79 हजार 492 वोटरों का डिजिटाइजेशन हो चुका है. 46,909 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत हैं. इनमें 8,084 मतदाताओं की मौत हो चुकी है, जबकि 12,299 अब्सेंट, 18,788 स्थायी रूप से शिफ्टेड, 6,257 पूर्व में इनरोल व 1,481 किसी दूसरे कारण से नहीं जुड़ पाये हैं.

हुसैनाबाद विधानसभा में वोटरों की संख्या तीन लाख 30 हजार 689 है. इनमें दो लाख 76 हजार 671 वोटरों का डिजिटाइजेशन हो चुका है. 54,018 वोटर एएसडीडीएफ के अंतर्गत हैं. इनमें 8,386 मतदाताओं की मौत हो चुकी है, जबकि 14,376 अब्सेंट, 22,782 स्थायी रूप से शिफ्टेड, 7,499 पूर्व से इनरोल व 975 अन्य कारणों से नहीं जुड़ पाये हैं.

पांकी विधानसभा में कुल वोटरों की संख्या तीन लाख 33 हजार 125 है, जिसमें दो लाख 81 हजार 534 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हो चुका है. 51,591 मतदाता एएसडीडीएफ के अंतर्गत हैं. इनमें 7,817 मतदाताओं की मौत हो चुकी है, जबकि 15,392 अब्सेंट, 19,545 स्थायी रूप से शिफ्टेड, 8,369 पूर्व से इनरोल व 468 अन्य कारणों से नहीं जुड़ पाये हैं.

3 लाख 46 हजार 596 मतदाताओं में विसंगति

चुनाव आयोग के अनुसार पांकी विधानसभा में 74,894 मतदाताओं में विसंगति है. जबकि डाल्टनगंज विधानसभा में 81,586, विश्रामपुर विधानसभा में 66,068, छतरपुर विधानसभा में 62,636 व हुसैनाबाद विधानसभा में 61,412 मतदाताओं में विसंगति है. इस तरह कुल तीन लाख 46 हजार 596 मतदाता विसंगति के अंतर्गत हैं.

वे पांच अगस्त से लेकर चार सितंबर तक आवेदन दे सकते हैं. यदि उनकी शिकायत को सही पाया जाता है, तो उनका नाम मतदाता सूची में तीन अक्टूबर तक जोड़ दिया जायेगा. सात अक्टूबर को फाइनल इलेक्टोरल रोल प्रकाशित किया जायेगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola