पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त नही रहने पर मानव स्थित पर संकट

Updated:
विज्ञापन
पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त नही रहने पर मानव स्थित पर संकट

पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त नही रहने पर मानव स्थित पर संकट

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर पृथ्वी दिवस पर सेसा संस्था ने दुबियाखाड़ स्थित भूसरिया व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में समारोह आयोजित किया. उदघाटन डॉ. जसबीर बग्गा, डॉ. कौशिक मल्लिक, संजीव कुमार और पूनम तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. अध्यक्षता प्रेम भसीन ने की. मुख्य अतिथि डॉ. बग्गा ने कहा कि यदि पृथ्वी प्रदूषण मुक्त नहीं बनी तो मानव अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा. उन्होंने हरियाली और खुशहाली के गहरे संबंध पर जोर दिया. कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण पर विचार रखे और जल संकट व जल संरक्षण पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की. इसके बाद बाघ संरक्षण की आवश्यकता पर चर्चा हुई. यह बताया गया कि जंगल में बाघ का होना पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा का प्रतीक है. मौके पर कैंब्रिज स्कूल के प्राचार्य नंद किशोर भारती, ज्योति टोप्पो, अजय कुमार, अस्मिता कुमारी, संदीप लकड़ा, विमला कुमारी, जावेद कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola