ePaper

एक माह में नामांकन नहीं लेने पर स्कूलों की मान्यता होगी रद्द : डीसी

Updated at : 26 May 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
एक माह में नामांकन नहीं लेने पर स्कूलों की मान्यता होगी रद्द : डीसी

पलामू जिले में सीबीएसइ मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियोें के साथ पलामू डीसी शशिरंजन ने सोमवार को बैठक की.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले में सीबीएसइ मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियोें के साथ पलामू डीसी शशिरंजन ने सोमवार को बैठक की. डीसी ने आरटीइ के तहत विद्यालयों में शीघ्र नामांकन लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर सूची में चयनित बच्चों का नामांकन नहीं लिया गया, तो संबंधित स्कूल के प्राचार्य से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित स्कूलों की मान्यता रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी. डीसी ने कहा कि जिन विद्यालयों को आरटीइ के तहत सीट सूचीबद्ध किया गया है. शत-प्रतिशत नामांकन लेने की प्रक्रिया पूरी की जाये. डीसी ने निजी विद्यालयों के जिन बसों में छात्राएं जाती हैं, उस बस में एक महिला कर्मचारी रखने का निर्देश प्राचार्यों को दिया. डीसी ने स्कूल के 100 मीटर के अंदर में मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाया है. यदि कोई मादक पदार्थ की बिक्री करता है, तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें. प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा. जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों को 30 दिन के अंदर में आरटीइ के तहत नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश दिया है. इसका पालन नहीं करने पर संंबंधित निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाया जायेगा. जिन लोगों का आय प्रमाण पत्र के कारण आवेदन रिजेक्ट किया गया है. यदि 72 हजार का आय प्रमाण पत्र बना कर देते हैं. तो उनका भी नामांकन लेने का निर्देश दिया जायेगा. डीएसइ ने बताया कि आरटीइ के तहत पलामू जिले के 18 स्कूलों में आरटीइ के तहत 312 सीटों पर नामांकन लेना है. जिला स्तर पर 262 आवेदन भरे गये थे. जिसमें से प्रखंड स्तर पर 21 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया था. जिसमें जिला स्तर पर 241 आवेदन प्राप्त हुए थे. जिला स्तरीय टीम के द्वारा 103 आवेदन को स्वीकृत किया गया था. जबकि 138 आवेदनों को विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया था. इन स्कूलों में लिया जाना है नामांकन आरटीइ के तहत जिन स्कूलों में नामांकन लेना है. इसमें भागमणि चंद्रवंशी पब्लिक स्कूल में 11, सनातन विद्या निकेतन 10, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल 20, दीप्ति निकेतन मिडिल स्कूल नवाडीह 15, एसएलए पब्लिक स्कूल 40, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पांच, रोटरी स्कूल 20, ब्राइट लैंड संस्कृति स्कूल पांच, भुनेश्वर दुबे मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल 10, आरपीएस पब्लिक स्कूल पांच, ओरिएंट पब्लिक स्कूल 15, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल 20, एलिट पब्लिक स्कूल 10, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल 38, विमला पांडे मेमोरियल ज्ञान निकेतन 8, ब्राइटलैंड स्कूल 20, संत मरियम स्कूल 50, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में 10 बच्चों का नामांकन लिया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola