चोटहासा में बंद घर से आठ लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
चोटहासा में बंद घर से आठ लाख की चोरी

चोटहासा में बंद घर से आठ लाख की चोरी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के चोटहासा गांव में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर नकद और गहनों समेत करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के समय घर के सभी सदस्य रिश्तेदारी में गये हुए थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने खोजी कुत्ते और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. भुक्तभोगी सूरज तिवारी ने बताया कि 21 अप्रैल को उनकी मां घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के यहां गयी थीं. शनिवार को जब वे घर पहुंचे, तो पीछे का दरवाजा टूटा मिला. घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था. चोरों ने 55 हजार रुपये नकद, आभूषण, साड़ियां और बर्तन समेत करीब आठ लाख का माल समेट लिया. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola