पति के साथ अवैध संबंध व पैसों के लेनदेन को लेकर की थी महिला की हत्या

Updated:
विज्ञापन
पति के साथ अवैध संबंध व पैसों के लेनदेन को लेकर की थी महिला की हत्या

अज्ञात महिला के हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

अज्ञात महिला के हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर रांची रोड स्थित भगवती अस्पताल के पास मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का खुलासा कर दिया है. महिला की हत्या की गयी थी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी 30 वर्षीय चंदा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी का पति उपेंद्र कुमार गौतम फरार है. दोनों पति-पत्नी गढ़वा जिले के बालेखांड़ गांव के रहने वाले हैं. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि मृत महिला का उपेंद्र कुमार से अवैध संबंध था. जिस कारण चंदा देवी हमेशा परेशान रहती थी. चंदा देवी ने बताया कि उपेंद्र कुमार महिला को लेकर घर आ जाता था और उसे बाहर रहना पड़ता था, जिससे वह काफी नाराज थी. एसडीपीओ ने यह भी बताया कि चंदा देवी ने पास्को एक्ट के मामले में अपने पति को जमानत पर जेल से छुड़ाया था. मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में मृत महिला चंदा देवी का मोबाइल लेकर भाग गयी थी. साथ ही उसने एक बार चंदा से एक हजार रुपये लिये भी लिये थे, जिसे लेकर चंदा वापस मांग रही थी. इसी बात को लेकर चंदा ने उक्त महिला की 23 अप्रैल को हत्या कर दी और 24 अप्रैल को रात्रि में शव को बाउंड्री से बाहर फेंक दिया था. छापामारी दल में एसडीपीओ राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, पुलिस अवर निरीक्षक संगीता कुमारी झा, चंद्रशेखर यादव, सुबोध कुमार, स्वाति गुप्ता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

फरार आरोपी उपेंद्र का आपराधिक इतिहास

फरार आरोपी उपेंद्र कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. वह महिलाओं के शोषण और अवैध कार्यों में शामिल रहा है. इसके अलावा वह बच्चों के तस्करी में भी संलिप्त रहा है. पहले वह कांदू मोहल्ला में रहता था, वहां से लोगों ने उसे भगाया था. उपेंद्र के खिलाफ डंडई और रामगढ़ थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola