सुदना जलापूर्ति योजना का मोटर पंप जला, पानी की आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन
सुदना जलापूर्ति योजना का मोटर पंप जला, पानी की आपूर्ति ठप

सुदना जलापूर्ति योजना का मोटर पंप जला, पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन

मेदिनीनगर ़ नगर निगम क्षेत्र के सुदना जलापूर्ति योजना का मोटर पंप जल गया. इस कारण सोमवार से पोषक क्षेत्र जलापूर्ति ठप हो गयी है. ड्राई जोन इलाका के रूप में चिन्हित सुदना क्षेत्र में जलापूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. नगर निगम के कनीय अभियंता अवध कुमार ने बताया कि सुदना जलापूर्ति केंद्र में लगा 60 एचपी का मोटर पंप रविवार की शाम में जल गया. इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी है. निगम प्रशासन का यह प्रयास है कि जल्द ही मोटर पंप को दुरुस्त कराकर जलापूर्ति बहाल किया जाय. इस दिशा में नगर निगम प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर रही है. खराब मोटर की मरम्मती करायी जायेगी. इधर जलापूर्ति ठप होने से पोषक क्षेत्र के लोग काफी परेशान दिखे. लोगों का कहना है कि सुदना जलापूर्ति केंद्र का संचालन सही तरीके से नही हो रहा है. यही वजह है कि प्रत्येक माह कुछ न कुछ गड़बड़ी होते रहती है. किसी भी महीने में इस केंद्र पर्याप्त जलापूर्ति नही हुयी. पिछले मार्च माह से एक दिन के अंतराल पर पानी की आपूर्ति थोड़ी देर के लिए की जा रही थी. कुंआ में बालू भरने की वजह से करीब एक वर्ष से अनियमित जलापूर्ति हो रही थी. कुछ दिन पूर्व कुंआ की सफाई करायी गयी, अब मोटर जल गया. ऐसी स्थिति में लोगों की परेशानी को कौन समझेगा. भीषण गरमी में यह इलाका जल संकट से जुझ रहा है.जलापूर्ति होने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही थी. लेकिन अब परेशानी बढ़ गयी है. सुदना जलापूर्ति केंद्र में दूसरा मोटर लगा है लेकिन उसे भी दुरुस्त नही किया गया है. इस तरह निगम की लापरवाही व उदासीन रवैया के कारण लोगो को परेशानी झेलना पड़ रहा है. वार्ड पार्षद सुनील कुमार ने बताया कि निगम प्रशासन के मनमानी के कारण ही सुदना जलापूर्ति केंद्र की व्यवस्था नही सुधर रही है. मोटर पंप खराब होने के बाद जलापूर्ति ठप हो गया है. अब करीब एक सप्ताह तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी. ऐसी स्थिति में नगर निगम प्रशासन को टैंकर से जलापूर्ति कराना चाहिए, ताकि प्रभावित लोगों को जल संकट से राहत मिल सके.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola