पलामू में तेजस्वी व मुकेश सहनी की सभा आठ को

वीआइपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बोले, पार्टी कार्यकर्ता 10 मई से महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार ममता भुइयां के पक्ष में प्रचार करेंगे.
चैनपुर. विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो राजकुमार चौधरी ने कहा कि पलामू लोकसभा चुनाव में वीआइपी पार्टी राजद के पक्ष में चुनाव कार्य करेगी. वीआइपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आठ मई को सभा में शामिल होंगे. दोनों नेता पलामू व गढ़वा में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे. जिसे लेकर दोनों जिले के जिलाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. प्रो चौधरी शाहपुर में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस आमसभा में अपार जन बल के साथ शामिल होने का आग्रह किया. श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 10 मई से महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार ममता भुइयां के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे. मौके पर पलामू जिलाध्यक्ष भारदूल चौधरी, गढ़वा जिलाध्यक्ष सरोज चौधरी, प्रदेश महासचिव मंदीप मल्लाह, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार भुइयां सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










