बाइक दुर्घटना में किशोर की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

साइड लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलटी
विज्ञापन
मोहम्मदगंज.
थाना क्षेत्र के हरिजन टोला के 16 वर्षीय राकेश कुमार की बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना शनिवार की शाम करीब चार बजे की है. घायल राकेश को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनाबाद ले गये. जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे गढ़वा के सरकारी अस्पताल में ले गये. जहां उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बाइक पर दो लोग सवार थे. भीमचुल्हा के भोला मोड़ के पास वाहन से साइड लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. हेलमेट नहीं होने के कारण राकेश के सिर में गंभीर चोट आयी थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










