सतबरवा में टैंकर व टेंपो में टक्कर, दो महिला घायल

Updated:
विज्ञापन
सतबरवा में टैंकर व टेंपो में टक्कर, दो महिला घायल

सतबरवा में टैंकर व टेंपो में टक्कर, दो महिला घायल

विज्ञापन

सतबरवा. थाना क्षेत्र के रांची- मेदिनी नगर मुख्य मार्ग पर आइटीआइ कॉलेज मरघटिया के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे अज्ञात टैंकर व टेंपो के बीच टक्कर हो गयी.इसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गये. जिसमें दोनों महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायलों को पुलिस व ग्रामीण की मदद से नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि टैंकर मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी, जबकि टेंपो लातेहार से सतबरवा की ओर आ रही थी. जिसमें चार लोग सवार थे. इसी दौरान टेंपो व टैंकर में टक्कर हो गयी. घायल महिला में आपस में गौतनी बतायी जा रही हैं. जबकि दोनों लड़कियों को भी हल्की-फुल्की चोंटे आयी है. थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola