सुदामा ठाकुर हत्याकांड का हुआ खुलासा, आरोपियों ने अपराध स्वीकारी

Updated:
विज्ञापन
सुदामा ठाकुर हत्याकांड का हुआ खुलासा, आरोपियों ने अपराध स्वीकारी

सुदामा ठाकुर हत्याकांड का हुआ खुलासा, आरोपियों ने अपराध स्वीकारी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. चैनपुर के शाहपुर में सुदामा ठाकुर हत्याकांड मामले में चैनपुर पुलिस ने कोर्ट में सरेंडर सब्बू खान उर्फ अफसर खान व छोटू उर्फ मुसाहिद उर्फ छोटे को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. आरोपियों ने पुलिस के समक्ष हत्या की घटना में जुर्म कबूल किया है. पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश व पैसे की लेनदेन के कारण सुदामा की हत्या की गयी है. 20 नवंबर की रात्रि में साथ में खाना खाने के बाद विवाद का सुलह समझौता करने के लिए उसे उक्त स्थल पर बुलाया गया, लेकिन समझौता नहीं होने के कारण धारदार हथियार से वार करते हुए व गाड़ी के तार से गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद शव को नन्हे अंसारी के अर्धनिर्मित मकान के सेफ्टी टंकी में डालकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मृतक के भाई ने चैनपुर थाना में नामजद मामला दर्ज कराया था. पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दोनों आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर किया था. गुरुवार को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि इस घटना में पांच से छह लोग शामिल थे. हत्या में शामिल दोनों आरोपियों ने संलिप्तता स्वीकार की है.थाना प्रभारी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola