मनातू में दामाद अौर सास को अपराधियों ने गोली मारी, रेफर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 9:47 PM

विज्ञापन

दो अपराधियों ने बाइक रुकवा कर चला दी गोली, पत्नी को डॉक्टर के पास ले जा रहा था युवक, साथ में सास भी थी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के मधेया तालाब के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार आशीष भुइयां व उसकी सास संगीता देवी को गोली मार दी. जिससे दोनों घायल हो गये. दोनों को बांह में गोली लगी है. घटना मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे की बतायी जाती है. परिजनों ने आशीष भुइयां व संगीता देवी को मनातू स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एमएमसीएच रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार आशीष भुइयां अपनी पत्नी मंशू देवी को लेकर मनातू दांत का इलाज कराने जा रहा था. इसी क्रम में उसकी सास संगीता देवी भी बाइक पर साथ में बैठ गयी. आशीष भुइयां के अनुसार मधेया तालाब के पास अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. गोली उसे अौर उसकी सांस की बांह में लगी. आशीष ने बताया कि उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है. फिर भी उस पर गोली क्यों चलायी गयी, यह समझ से परे है. आशीष भुइयां पांकी थाना क्षेत्र के पथरा कला गांव का रहने वाला है. उसका ससुराल पाटन थाना क्षेत्र के चुड़ादोहर में है. वह उसी रास्ते से होते हुए मनातू जा रहा था. जबकि उसकी पत्नी मंशु देवी का मनातू में ननिहाल है. इसी वर्ष 25 अप्रैल को आशीष की मंशू के साथ शादी हुई है. वह शादी के बाद दो बार ससुराल आ चुका है. आशीष ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधी पहले से ही खड़े थे. नजदीक पहुंचने पर उसकी बाइक रुकवा कर गोली चला दी. उसके हो-हल्ला करने पर भीड़ लग गयी. जिसके बाद अपराधी भाग निकले. मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola