चंडीगढ़ से बिहार तस्करी की जा रही 12 लाख रुपये की शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बिहार तस्करी की जा रही 12 लाख रुपये की शराब बरामद

लिस ने सोमवार को लगभग 12 लाख का सरकारी मूल्य व 30 लाख बाजार मूल्य का अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

पड़वा. पुलिस ने सोमवार को लगभग 12 लाख का सरकारी मूल्य व 30 लाख बाजार मूल्य का अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर कोलियरी मोड़ पर वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था. इसी क्रम में दोपहर करीब एक बजे पंडवा बाजार की तरफ से दो पिकअप कोलियरी मोड़ आ रही थी. पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया. लेकिन चालक ने तेज रफ्तार से पिकअप को मेदिनीनगर की ओर लेकर भागने लगा. पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पड़वा पुलिस वाहन का पीछा कर गाड़ी को गाड़ीखास कहुआ के समीप रोक कर जांच की. इस क्रम में पाया कि दोनों पिकअप में ऊपर से नारियल और नीचे शराब की पेटी रखी हुई थी. छानबीन के दौरान पाया गया कि शराब चंडीगढ़ से पलामू चतरा होते हुए बिहार ले जाने की तैयारी थी. थाना प्रभारी श्री यादव ने बताया कि जब्त की गये कुल 289 पेटी शराब है. जिसमें 750 एमएल, 375 एमएल व 180 एमएल के पैक में शराब है. बताया कि रॉयल स्टेग 375 एमएल की 27 पेटी व 750 एमएल की 14 पेटी तथा इंपीरियल ब्लू की 375 एमएल की 111 पेटी, 750 एमएल की 100 पेटी 180 एमएल की 37 पेटी शराब बरामद की गयी है. बताया कि बरामद की गयी सभी शराब की सरकारी कीमत करीब 12 लाख है. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक जितेंन्द्र कुमार यादव, विक्की कुमार, विजय प्रसाद मेहता, नवल किशोर सिंह, सहायक अवर निरीक्षक प्रद्युम्न पासवान, आरक्षी मंदीप प्रसाद, ओम प्रकाश राम, हृदयानंद, चालक सुनील कुमार यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola