रविवार को बंद रहीं शहर की दुकानें

शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगे. इसे लेकर रविवार को मेदिनीनगर की दुकानें बंद रही. पलामू चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पलामू जिला व्यवसायी संघ, डालटनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने संयुक्त रूप से तय किया है रविवार को व्यवसायी अपनी दुकानें बंद रखेंगे.
चेंबर व जिला व्यवसायी संघ ने कहा- लोगों के हित में लिया गया निर्णय
मेदिनीनगर : शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगे. इसे लेकर रविवार को मेदिनीनगर की दुकानें बंद रही. पलामू चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पलामू जिला व्यवसायी संघ, डालटनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने संयुक्त रूप से तय किया है रविवार को व्यवसायी अपनी दुकानें बंद रखेंगे.
साथ ही सप्ताह के छह दिन दुकानें सुबह नौ से छह बजे तक खुल रहेगा. इस पर सहमति बनने के बाद व्यवसायी संगठनों द्वारा लिये गये निर्णय की जानकारी पलामू उपायुक्त शशि रंजन को दी गयी थी. रविवार को व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपनी अपनी दुकानें बंद रखी. लोगों का कहना है कि जिस तरह पलामू में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ रहा है, उस पर ब्रेक लगे. इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ आम जनों को भी सक्रिय होकर सहयोग करना होगा. तभी हम सभी मिल कर महामारी पर विजयी पा सकेंगे.
रविवार को व्यावसायिक संगठन के आह्वान पर बंद की समीक्षा की गयी. इसकी अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने की. बैठक में श्री शंकर ने कहा कि स्वेच्छा से व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखी. आज की जो परिस्थिति है, उसमें यह जरूरी है. हम सभी जीवन के साथ अपनी जीविका का ख्याल रखते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दात्यिव को निभाये.
पलामू जिला व्यवसायी संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने कहा आम राय के तहत यह निर्णय लिया गया था. सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक दुकान खुलेंगी. इस दौरान पलामू जिला व्यवसायी संघ के गणेश गिरी, डालटनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद उदयपुरी, व्यवसायी संघ के सचिव चिन्मय राज, फेडरेशन ऑफ चेंबर के उपाध्यक्ष रंजीत मिश्रा आदि सक्रिय रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




