स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर दिया जल संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर दिया जल संरक्षण का संदेश

स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर दिया जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन

नावाबाजार. प्रखंड के चेचन्हा स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को जल पखवाड़ा 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पूरे गांव में रैली निकाली और ग्रामीणों को पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए जागरूक किया.रैली के बाद विद्यालय परिसर में जल संरक्षण विषय पर आधारित निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस दौरान बच्चों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से जल संकट के समाधान बताया .कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से जल शपथ ली कि वे न तो पानी बर्बाद करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे. मौके पर प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने कहा कि यह अभियान जल संसाधनों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है. वर्षा जल संचयन और कैच द रन जैसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को जल के बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित करना है. मौके पर सहायक आचार्य निशांत भास्कर, राजेश कुमार गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो, माता समिति की सदस्य शारदा देवी, रामपति देवी, सरिता देवी और संजीव कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola