भक्ति में डूबा सरैया, महायज्ञ में श्रद्धालुओं का सैलाब
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

भक्ति में डूबा सरैया, महायज्ञ में श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
प्रतिनिधि : हरिहरगंज
पीपरा प्रखंड के सरैया पंचायत स्थित पुनपुन उद्गमस्थल कुंड, सरैया पंचायत (पीपरा प्रखंड) में मां अष्टभुजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह सत्यचंडी महायज्ञ का आयोजन भक्तिमय वातावरण बना रहा है. यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. दूर-दराज से आए लोग यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना करते हुए खुशहाली की कामना कर रहे हैं. सुबह और शाम परिक्रमा में विशेष भीड़ देखी जा रही है. यह महायज्ञ 18 से 24 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान प्रवचन, भजन-कीर्तन और रासलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. जगतगुरु शंकराचार्य के शिष्य दंडी स्वामी समेत कई संत-महात्माओं का आगमन हुआ है, जिनके प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु उत्साहित हैं.श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है. भव्य भंडारा और महाप्रसाद का आयोजन किया गया है, जहां रात 12 बजे तक प्रसाद वितरण हो रहा है. पेयजल और अन्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष डॉ. रविकांत तिवारी, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव प्रफुल पाठक, संरक्षक नरेश गुप्ता समेत कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. मौके पर पीपरा थाना प्रभारी बिमल कुमार भी दलबल के साथ पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










