पलामू के हरिहरगंज में तरबूज से भरी पिकअप वैन पलटी, चालक की मौत

पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पास तरबूज से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी. इस हादसे में पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई. जबकि सहचालक बाल-बाल बच गया है.
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत लुकुवा गांव के पास नहर में मंगलवार की सुबह तरबूज से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी. हादसे में पिकअप चालक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला अंतर्गत सुलसूली गांव निवासी सुधन अगरिया के 21 वर्षीय पुत्र दिपलेश अगरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि सहचालक 22 वर्षीय रंजीत अगरिया बाल-बाल बच गया.
घटना की सूचना के बाद पथरा ओपी प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई प्रकाश गुप्ता सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से पिकअप वाहन को नहर से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है. पथरा ओपी प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पिकअप तरबूज लादकर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बिहार के गया जिला अंतर्गत शेरघाटी बाजार जा रही थी. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




