राजीव गांधी ने रखी आधुनिक भारत की नींव, युवाओं और तकनीक को दी नई दिशा : रामचंद्र सिंह

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथिगण

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मेदिनीनगर में मनाया गया. सेमिनार में उनके सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज और राष्ट्रीय एकता जैसे योगदानों पर विस्तार से चर्चा हुई. जानें उनके दूरदर्शी विचारों के बारे में.

विज्ञापन

मेदिनीनगर,पालमू: शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी. राजीव गांधी विचार समिति की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. आयोजकों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज को दी नयी दिशा

सेमिनार में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे. मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह ने राजीव गांधी को महान व्यक्तित्व का धनी और दूरदर्शी नेता बताया. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी थी. अपनी दूरदर्शी सोच और अदम्य साहस के बल पर उन्होंने भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार किया.

उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, शिक्षा, पंचायती राज और लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर राजीव गांधी ने देश के विकास को नयी दिशा दी. उनका मानना था कि भारत की शक्ति युवाओं, गांवों और लोकतांत्रिक संस्थाओं में निहित है.

राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

विशिष्ट अतिथि गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सद्भावना दिवस जाति, धर्म और क्षेत्र की संकीर्ण सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के लिए काम करने की प्रेरणा देता है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारतीय राजनीति को नयी ऊर्जा और नयी सोच दी. उन्होंने युवाओं को केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान का सक्रिय भागीदार माना.

उन्होंने कहा कि सूचना एवं संचार क्रांति की नींव को मजबूत कर राजीव गांधी ने भारत को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दिलायी.

विज्ञान और तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सपना

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आयोजन समिति के अध्यक्ष हृदयानंद मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा और जनकल्याण का माध्यम बनाया. उनका सपना था कि विज्ञान, तकनीक और आधुनिक विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इस दिशा में शासन-प्रशासन को संवेदनशील होकर काम करना होगा.

कांग्रेस के प्रदेश सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने युवा पीढ़ी में जो विश्वास पैदा किया, वह भारत के भविष्य की बड़ी पूंजी है.

कई नेताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम का संचालन श्याम नारायण सिंह ने किया. मौके पर कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर शुक्ला, रामाशीष पांडेय, सुखपाल सिंह नामधारी, रामचंद्र दीक्षित, सुधीर चंद्रवंशी, शमीम अहमद राइन, सुरेंद्र पांडेय, झामुमो नेता सुनील तिवारी सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola