मलेरिया विभाग की जागरूकता रैली, बारिश में जलजमाव से बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को लेकर किया सावधान
रैली रवाना करते जिला आरसीएच पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
पलामू में मलेरिया विभाग ने बरसात के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया।
मेदिनीनगर,पलामू: पलामू जिला स्वास्थ्य समिति के मलेरिया विभाग की ओर से गुरुवार को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) परिसर से शुरू हुई रैली को जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एसके रवि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
आपके शहर में
रैली के माध्यम से लोगों को बरसात के दिनों में मच्छरों से होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एसके रवि ने कहा कि बारिश के दिनों में जगह-जगह जलजमाव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. मच्छरों के काटने से मलेरिया, फाइलेरिया, इंसेफेलाइटिस, डेंगू और चिकनगुनिया समेत कई बीमारियां हो सकती हैं.
स्वच्छता अपनाने पर जोर
डॉ एसके रवि ने लोगों से मच्छरों से बचाव के लिए आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि घर के आसपास जमा पानी और गंदगी को हटाना चाहिए, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना कम हो सके.
उन्होंने घर की खिड़कियों में जाली लगाने, शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने और सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी.
यह भी पढ़ें : सदर प्रखंड के 10 पंचायतों में 966 अबुआ आवास अधुरा, लाभुक परेशान
इन मार्गों से गुजरी रैली
एमएमसीएच परिसर से शुरू हुई जागरूकता रैली छह मुहान, महात्मा गांधी मार्ग, कचहरी परिसर और जेलहाता चौक होते हुए वापस अस्पताल परिसर पहुंची.
रैली में महामारी विशेषज्ञ डॉ अनूप सिंह, प्रिंस सिंह, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राएं और मलेरिया विभाग के कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए