राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, आरोही कुमारी बनीं विजेता

Updated:
विज्ञापन

राखी बनाओ प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं व उपस्थित शिक्षक. | Prabhat Khabar Network

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हरिहरगंज में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

हरिहरगंज,पलामू : हरिहरगंज नगर पंचायत के सतगावां मोहल्ला स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई. प्रतियोगिता में 19 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों व अन्य सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां बनाकर अपनी कला-कौशल का प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडली में शिक्षिका नीलिमा मेहता, कशिश कुमारी एवं सलोनी कुमारी शामिल थीं. कक्षा सातवीं की छात्रा आरोही कुमारी प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय तथा अमीषा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. तीनों विजेताओं को ट्रॉफी तथा अन्य प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : तुलसीदास जयंती पर आरके पब्लिक स्कूल में भक्ति और संस्कारों का संगम, छात्रों ने किया रामचरितमानस का पाठ

प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद ने कहा कि विद्या भारती की योजना के तहत बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं. कार्यक्रम प्रमुख हंसराज गुप्ता के निर्देशन में आयोजन सफल रहा  इसमें शिक्षक संजय कुमार सिंह, मोहन ठाकुर, प्रियंका कुमारी, तान्या कुमारी, सलोनी कुमारी, सोनम कुमारी, कोमल कुमारी एवं विभा कुमारी ने योगदान दिया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola