राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस, नेताओं ने किया योगदान को याद
कार्यक्रम में शामिल कांग्रेसी | Prabhat Khabar Network
पलामू में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को याद किया।
मेदिनीनगर,पलामू: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती गुरुवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी. इस अवसर पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के जीवन दर्शन, विचारों और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान की चर्चा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने की.
राजीव गांधी को बताया तकनीकी और दूरसंचार क्रांति का जनक
मौके पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को तकनीकी और दूरसंचार क्रांति का जनक बताया. उन्होंने कहा कि भारत में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के विकास में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गयी.
जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया गया. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया.
गरीब और असहाय लोगों के बीच बांटे फल और भोजन
गोष्ठी के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के पास गरीब और असहाय लोगों के बीच फल और भोजन का वितरण किया.
मौके पर चंद्रशेखर शुक्ला, रामाशीष पांडेय, रामचंद्र दीक्षित, रामदेव यादव, महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, जीशान खान, विनोद तिवारी, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, छोटू पाठक, राजेश चौरसिया, नसीम खान, राजा पाठक, शंभु चौरसिया, तुलसी पासवान, अनिल सिंह, शहजाद अली सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए