बाढ़ में कृतिका की किताबें हुईं नष्ट, डीसी ने उपलब्ध करायी ड्रेस व किताब
बच्ची को बुक और ड्रेस उपलब्ध कराते डीसी एवं मौजूद डीइओ
मेदिनीनगर की कृतिका बाढ़ से📚 नष्ट होने के बावजूद पढ़ाई का जज़्बा नहीं हारी. पलामू DC ने न केवल नई किताबें, बल्कि ड्रेस भी दी, जिससे बच्ची के चेहरे पर खुशी लौट आई. अब नवोदय विद्यालय का सपना फिर संजोया है.
मेदिनीनगर,पलामू: भारी बारिश के बाद कोयल नदी में आयी बाढ़ का पानी कृतिका के घर में घुस गया था. इससे घर का सारा सामान बर्बाद हो गया और उसकी किताबें भी नष्ट हो गयीं. इसके बावजूद पढ़ाई के प्रति उसका लगाव कम नहीं हुआ. बुधवार को जन समाधान कार्यक्रम में पांचवीं कक्षा की छात्रा कृतिका ने पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के सामने अपनी समस्या रखी.
आपके शहर में
बाढ़ में बर्बाद हुआ घर का सामान
भारी बारिश और बाढ़ के पानी में अपना सामान गंवा चुकी कृतिका ने डीसी से सिर्फ किताबें उपलब्ध कराने की मांग की. बच्ची के भीतर पढ़ने की ललक देखकर डीसी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी को बुलाया और नई किताबें व अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
डीसी ने कार्यालय बुलाकर सौंपी किताबें
गुरुवार को डीसी ने कृतिका को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया और उसे किताबों का नया सेट सौंपा. साथ ही उसे ड्रेस भी उपलब्ध करायी गयी. किताबें हाथ में आते ही कृतिका के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी.
यह भी पढ़ें : मलेरिया विभाग की जागरूकता रैली, बारिश में जलजमाव से बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को लेकर किया सावधान
नवोदय विद्यालय में दाखिले का सपना
कृतिका जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती है. बाढ़ में किताबें नष्ट होने के बाद उसके सामने पढ़ाई जारी रखने की समस्या खड़ी हो गयी थी. नई किताबें और शैक्षणिक सामग्री मिलने के बाद उसके इस सपने को फिर से उड़ान मिलने की उम्मीद जगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए