पलामू के राजहरा स्टेशन में मालगाड़ी बेपटरी मामला: 17 घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन 

Updated:
विज्ञापन
goods train

मालगाड़ी सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Palamu News: पलामू के राजहरा स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15 वैगन बेपटरी होने से रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. शुक्रवार सुबह रिवर्स लाइन से अपलाइन शुरू हुआ है.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट

Palamu News: पलामू के राजहरा स्टेशन के पोल संख्या 302/21 के पास कोयला लदे मालगाड़ी के करीब 15 डिब्बे बेपटरी होने के बाद गुरुवार दोपहर 1:15 के बाद रेलवे का परिचालन ठप हो गया था. जिसके कारण रेलवे को राजस्व का काफी नुकसान हुआ है. हालांकि इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे रिवर्स लाइन से अपलाइन शुरू हुआ है. 

116 वैगन लेकर मुगलसराय जा रही थी मालगाड़ी 

राजहारा स्टेशन मास्टर इंद्रजीत कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन पर अभी काम जारी है. लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रिवर्स लाइन को शुरू कराया गया है. इस लाइन पर मालगाड़ी का परिचालन शुरू है. रेलवे कर्मियों ने बताया कि करीब 17 घंटे के बाद अपलाइन शुरू हुआ है.  इस रूट पर यात्री  ट्रेन को रद्द किया गया है. मालूम हो कि मालगाड़ी टोरी स्टेशन से 116 बैगन में कोयला लेकर मुगलसराय की ओर जा रही थी. इसी दौरान राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप वैगन संख्या 18 से लेकर 32 तक पटरी से उतर गयी. राहत और बचाव कार्य में अधिकारियों की टीम की सक्रिय भूमिका रही है. 

दुर्घटना के कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. तकनीकी विशेषज्ञों और इंजीनियरिंग विभाग की टीम आवागमन शुरू करने के लिए कर काफी सक्रिय रही. सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है. रेलवे प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल कराने के दिशा में लगातार कार्य में जुटे रहे. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

रेलवे को करोड़ों का नुकसान

मालगाड़ी बेपटरी हो जाने की इस घटना के बाद दोपहर बजे से शाम छह बजे तक परिचालन बाधित होने से पांच घंटे में करीब 52 मालगाड़ी के परिचालन पर असर पड़ा है. रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी के परिचालन ठप रहने से करीब रेलवे को करीब 10 करोड़ से अधिक राजस्व का नुकसान हुआ है. इसके अलावा एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. 

रेलवे के पोल और तार क्षतिग्रस्त

मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेलवे का पोल क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके कारण अप लाइन पर चलने के लिए लगाए गए बिजली के तार भी डिस्टर्ब हो गया था जिसके लिए धनबाद से तार और बिजली को दुरुस्त करने के लिए मशीन भेजा गया. साथ ही मालगाड़ी के बेपटरी हुए डिब्बे को उठाने के लिए क्रेन भेजा उपलब्ध कराया गया. इसके बाद युद्ध स्तर पर काम शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें- देवघर: छत्तीसगढ़ का टॉप-10 वांटेड मनीष मंडल गिरफ्तार, सर्राफा कारोबारी की हत्या कर हुआ था फरार

यह भी पढ़ें- Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola