पलामू-चतरा की सीमा पर सुरक्षा बलों की टीएसपीसी उग्रवादियों से मुठभेड़, आधे घंटे तक होती रही गोलीबारी

चतरा जिले कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में मुठभेड़ हुई. पुलिस एवं सुरक्षा बलों की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए निकली थी. ऑपरेशन में जिला पुलिस बल के अलावा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और जगुआर के जवान भी इस टीम में शामिल थे.
झारखंड के पलामू-चतरा सीमावर्ती इलाके में तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) उग्रवादियों की मकर संक्रांति के दिन मुठभेड़ हो गई. चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से आधे घंटे तक जमकर फायरिंग हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी फायरिंग करते हुए जंगल में भाग गए. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके को सील करके सर्च ऑपरेशन लांच कर दिया है. साथ ही मुठभेड़ स्थल पर हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. किसी के हताहत होने की भी सूचना अभी तक नहीं है. बताया जा रहा है कि उग्रवादियों के पास कई सामान थे, जिसमें से कुछ वे अपने साथ लेकर चले गए, जबकि कुछ सामान छोड़कर उन्हें भागना पड़ा. पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से राइफल समेत कई सामग्री बरामद की है. हालांकि, आधिकारिक रूप से पुलिस ने इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया है. न ही बरामद किए गए सामानों की लिस्ट ही जारी की गई है.
https://www.youtube.com/watch?v=nb8D2UdXTJI
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि चतरा जिले कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में मुठभेड़ हुई. पुलिस एवं सुरक्षा बलों की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए निकली थी. ऑपरेशन में जिला पुलिस बल के अलावा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और जगुआर के जवान भी इस टीम में शामिल थे. जब यह टीम ऑपरेशन चला रही थी, तभी टीएसपीसी के रीजनल कमांडर आक्रमण और सबजोनल कमांडर शशिकांत दस्ते के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान हथियार व नक्सली साहित्य छोड़कर उग्रवादियों को भागना पड़ा.
Also Read: झारखंड: सुरक्षा बलों की भाकपा माओवादी से मुठभेड़, 300 राउंड चलीं गोलियां, नक्सली कैंप ध्वस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




