बालिका गृह यौन शोषण मामले में पुलिस को मिली फोरेंसिक जांच रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
बालिका गृह यौन शोषण मामले में पुलिस को मिली फोरेंसिक जांच रिपोर्ट

बालिका गृह यौन शोषण मामले में पुलिस को फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट मिल गयी है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. बालिका गृह यौन शोषण मामले में पुलिस को फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट मिल गयी है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. इस दौरान कई वीडियो, फुटेज व चैट मिले थे. इस बात की पुष्टि हुई थी कि इस मामले में आइसीपीएस के कई अधिकारी व सीडब्ल्यूसी के सदस्य भी शामिल थे. मालूम हो कि इस मामले में बालिका गृह के संचालक, काउंसिलर, सीडब्ल्यूसी के सदस्य व आइसीपीएस के अधिकारी की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इसमें चैट डिलीट किया गया है. उसमें कोई आपत्तिजनक बातें थी अथवा नहीं. उसे रिकवर करने के लिए संबंधित कंपनी को निर्देश दिया जायेगा. इसके बाद चैट रिकवर होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा. सभी मामलों की जांच के बाद पुलिस इसे कोर्ट में प्रस्तुत करेगी. पुलिस के वरीय अधिकारी ने रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है. जिसकी जांच की जा रही है. इस रिपोर्ट में देखा जायेगा की कौन सा चैट डिलीट किया गया है. जिसके रिकवर करने के लिए संबंधित कंपनी को लिखा जायेगा. जांच करने के बाद इसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola