बाल विवाह पर रोक के लिए लोगों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह पर रोक के लिए लोगों ने ली शपथ

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंका को लेकर महुआडांड में चला अभियान

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंका को लेकर महुआडांड में चला अभियान महुआडांड. बाल विवाह रोकने को जागरूक कियाप्रखंड मुख्यालय में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंका के मद्देनजर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी संस्था वेदिक सोसाइटी ने जागरूकता अभियान चलाया. संस्था के जिला समन्वयक प्रेम प्रकाश ने कहा कि अक्षय तृतीया पर अक्सर बाल विवाह की घटनाएं होती हैं, इसलिए समाज को सजग रहने की जरूरत है. उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन को देने की अपील की.प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी संतोष बैठा ने बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया. उन्होंने 19 अप्रैल को विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान करते हुए लोगों को शपथ दिलायी. मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन लातेहार के जिला समन्वयक जय मंगल पासवान, वैदिक सोसाइटी की शबाना खातून, रजिया खातून और फातमा खातून मौजूद थीं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola