खुझा नदी का अतिक्रमण किये जाने से नौ गांव के लोगों को दाह संस्कार में हो रही है परेशानी

Updated:
विज्ञापन
खुझा नदी का अतिक्रमण किये जाने से नौ गांव के लोगों को दाह संस्कार में हो रही है परेशानी

खुझा नदी का अतिक्रमण किये जाने से नौ गांव के लोगों को दाह संस्कार में हो रही है परेशानी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पांडू प्रखंड के डाला कला में स्थित खुझा नदी का अतिक्रमण कर लिये जाने से नौ गांव के लोगों को शव का दाह संस्कार में काफी परेशानी हो रही है. इस नदी के किनारे निर्माण किये गये श्मशान घाट के पास शव जलाने में परेशानी हो रही है. भूमि को अतिक्रमण किये जाने से खुझा नदी नाला का रूप ले लिया है. अतिक्रमण होने से नदी का अस्तित्व खतरे में है. स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार नदी का अतिक्रमण करने को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने की मांग की है, लेकिन इस दिशा में प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए खुझा नदी लाइफ लाइन है. नदी के संकीर्ण होने से पेयजल पर भी संकट गहराने लगा है. वही श्मशान घाट पर शव जलाने जगह भी नहीं है. दाह संस्कार करने के दौरान शव जलाने में काफी परेशानी होता है. श्मशान घाट पर आसपास के नौ गांव के लोग यहां पहुंचते हैं. गांव कुछ लोगों के द्वारा नदी का अतिक्रमण कर लिया गया है. मुखिया रामकुमार यादव ने कहा मामला गंभीर है. नदी क्षेत्र का भूमि अतिक्रमण करना चिंताजनक हैं .अतिक्रमण करने वाले लोगों को कई बार मना किया गया., लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने पलामू डीसी व अंचलाधिकारी से गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola