इलाज के लिए मरीज हरिहरगंज से मुफ्त बस सेवा से जायेंगे
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में होगा इलाज व जांच
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में होगा इलाज व जांच
हरिहरगंज . निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में इलाज व सलाह लेने वाले मरीजों के लिए अब विशेष सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजीव रंजन ने बताया कि गुरुवार को सुबह आठ बजे से हरिहरगंज के न्यू सब्जी मंडी स्थित नयन होटल से लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज बिश्रामपुर तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध होगी. इस दौरान मरीजों को मेडिकल कॉलेज में जांच व इलाज की सुविधा दी जायेगी. जांच और इलाज के उपरांत मरीजों को पुनः हरिहरगंज बस द्वारा वापस लाकर छोड़ा जायेगा.यह सेवा उन लोगों के लिए है, जो निःशुल्क इलाज व जांच करवाना चाहते हैं. उन्होंने सभी इच्छुक लोगों से समय पर पहुंचकर बस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है. मौके पर मृत्युंजय सिंह, शंभु सिंह, अवधेश मेहता, शंभू यादव, उदय मेहता आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










