पलामू : आइसोलेशन वार्ड में युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास, चादर के सहारे लगा रही थी फांसी

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100
पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की. बताया जाता है कि उसने आइसोलेशन वार्ड में चादर के सहारे फांसी लगाने की कोशिश की है. पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पलामू में पिछले दिनों भी आइसोलेशन सेंटर में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली थी.
मेदिनीनगर : पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की. बताया जाता है कि उसने आइसोलेशन वार्ड में चादर के सहारे फांसी लगाने की कोशिश की है. पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पलामू में पिछले दिनों भी आइसोलेशन सेंटर में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली थी.
जानकारी के अनुसार युवती ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे आत्महत्या की कोशिश की. लोगों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. जिस युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया उसका कथित प्रेमी किसी मामले में जेल में है. इसको लेकर वह कई दिनों से तनाव में थी, इधर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था उसके बाद से वह कुछ ज्यादा ही तनाव में थी.
शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा प्रतीत हो रहा है. मालूम हो कि पलामू में इस तरह की यह दूसरी घटना है. इसके पूर्व बुधवार की रात लेस्लीगंज के कोर्ट खास पंचायत सचिवालय में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गये मरीज ने आत्महत्या कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










