ePaper

पलामू में चार किलो से अधिक गांजे के साथ 26 लाख का टैबलेट बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार

Updated at : 26 Mar 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी की जानकारी देतीं पलामू एसपी

गिरफ्तारी की जानकारी देतीं पलामू एसपी

पलामू पुलिस ने चार किलो से अधिक गांजे के साथ 26 लाख का टैबलेट बरामद किया है. इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पति का आपराधिक इतिहास रहा है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कोट खास से पुलिस ने चार किलो चार सौ ग्राम गांजा के साथ 26 लाख का टैबलेट बरामद किया. मौके से पति-पत्नी को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है. आरोपी पति विष्णु सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. इसके खिलाफ लेस्लीगंज थाने में दो-दो मामले दर्ज हैं. पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

पति-पत्नी घर से बेच रहे थे गांजा
पलामू की एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पति-पत्नी द्वारा अपने घर में गांजा, नशीला टैबलेट और सिरप धड़ल्ले से बेचा जा रहा है. विष्णु सिंह व फुलेश्वरी देवी पति-पत्नी हैं. एसपी के निर्देश पर लेस्लीगंज एसडीपीओ के द्वारा टीम गठित कर छापेमारी की गयी. इस दौरान आरोपी के घर से चार किलोग्राम 400 ग्राम गांजा, कोडाइन फास्फेट एवं ट्रिप्रोलाडाइन हाइड्रोक्लोराइड सिरप 141 बोतल, नाइट्रोजन 963 टेबलेट, अल्प्राजोलम 3487 टेबलेट, स्पास्मो प्रॉक्सीवोन प्लस 1440 टेबलेट, एक पीतल का छोटा तराजू 200 ग्राम, 100 ग्राम, 20 ग्राम, 10 ग्राम का बाट और 50 पैसे का सिक्का बरामद किया गया. स्टील के टिफिन बॉक्स में रखा गया 15,350 रुपये नकद बरामद किया गया है.

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास
एसपी ने बताया कि जितने भी टैबलेट व सिरप पकड़े गये हैं. सभी नशीला टैबलेट है. इसे इन लोगों के द्वारा ब्लैक में ज्यादा दामों में बेचा जाता था. बताया कि नाइट्रोसन टैबलेट का दाम 67 रुपये हैं, लेकिन इसे 400 रुपये में बेचा जाता था. उन्होंने बताया कि विष्णु सिंह का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. इसके विरुद्ध लेस्लीगंज थाना में दो-दो मामले दर्ज है. बताया कि इनका बेटा भी मर्डर केस में जेल गया है. इस छापेमारी में एसडीपीओ मनोज कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार गुप्ता, विक्रमशील, सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार बाउरी, सच्चिदानंद शर्मा, हवलदार देवनिस केरकेट्टा, आरक्षी धर्मेंद्र राम, हरेंद्र राम, महिला आरक्षी सुमिरन प्रभा मुंडू, चालक संजय कुमार श्रीवास्तव शामिल थे.

इधर, झारखंड की पलामू पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र के निजी बस स्टैंड से 25 लाख मूल्य का 50 किलो गांजा बरामद किया है. इसके साथ ओडिशा के चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. इस गांजे को होली के मौके पर उत्तर प्रदेश में खपाने की कोशिश थी, लेकिन पलामू पुलिस ने इनकी कोशिश नाकाम कर दी.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola