ePaper

Kidnapping In Palamu: पलामू पुलिस ने 2 घंटे के अंदर सुलझाया अपहरण का मामला, दो बच्चों को कराया मुक्त

Updated at : 06 Sep 2024 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Kidnapping In Palamu: पलामू पुलिस ने 2 घंटे के अंदर सुलझाया अपहरण का मामला, दो बच्चों को कराया मुक्त

पलामू में पुलिस ने दो घंटे के अंदर अपहरण का मामला सुलझा लिया है. पुलिस अपहरण बच्चों को मुक्त करा लिया है और चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Kidnapping In Palamu : पलामू में पुलिस की मुस्तैदी से दो स्कूली बच्चों के अपहरण का मामला सुलझ गया है. पुलिस ने यह केस दो घंटो में सुलझा लिया और दोनों बच्चों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भी छुड़ा लिया है. इस दौरान पुलिस ने चारों अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है.

स्कूल से लौटने के क्रम में हुआ अपरहण

पांकी रोड के पोखराहा स्थित संत जेवियर्स स्कूल से गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे एक छात्र स्कूटी से अपने घर जा रहा था. घर लौटने के क्रम में चार आरोपियों ने उस छात्र को अपने कब्जे में ले लिया और जान से मारने की धमकी दी. कब्जे में लेने के दौरान वहां मौजूद कुछ बच्चों ने भी इसका विरोध किया. इसके बाद उस छात्र के साथ मारपीट की गई और उसे फोन करके अपने मित्र को बुलाने को कहा. जब उसका मित्र आया तो उसका भी अपहरण कर लिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई

अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आई और फौरन मामले में कार्रवाई करते हुए दो घंटे के अंदर दोनों बच्चों को मुक्त करा लिया और चारों अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक दूसरे छात्र और अपहरण करने वालों के बीच पहले से कोई रंजिश थी. इस लिए उसका अपहरण कर लिया है.

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola