ePaper

पलामू सांसद आइपीयू के 150 वीं अधिवेशन में भाग लेंगे

Updated at : 04 Apr 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू सांसद आइपीयू के 150 वीं अधिवेशन में भाग लेंगे

पलामू सांसद वीडी राम अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) के 150 वीं अधिवेशन में भाग लेने के शुक्रवार को उज़्बेकिस्तान के ताशकंद के लिए रवाना हुए.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू सांसद वीडी राम अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) के 150 वीं अधिवेशन में भाग लेने के शुक्रवार को उज़्बेकिस्तान के ताशकंद के लिए रवाना हुए. वे लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य है. यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दूबे ने दी. उन्होंने बताया कि पलामू सांसद वीडी राम को लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल पांच से नौ अप्रैल 2025 में भाग लेने के लिए नामित किया गया है. बताया कि अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) संप्रभु देशों की सांसदों का अंतरराष्ट्रीय संगठन है. इसकी स्थापना वर्ष 1889 में की गयी थी. संघ का उद्देश्य विश्वव्यापी संसदीय परिचर्चा के लिए व लोगों के बीच शांति सहयोग व प्रतिनिधिक लोकतंत्र की ठोस स्थापना के लिए कार्य करना है. आइपीयू के लगभग 180 देशों के संसद सदस्य हैं. ये देश भिन्न-भिन्न विचारधाराओं, आर्थिक व सामाजिक पद्धतियों का प्रतिनिधित्व करते है. आइपीयू समान विचारधाराओं द्वारा प्रेरित क्षेत्रीय अंतर संसदीय संगठनों व अंतरराष्ट्रीय अंतर सरकारी सहित गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से भी कार्य करता है. संघ की बैठक वर्ष में दो बार मार्च-अप्रैल व अक्टूबर-नवंबर माह में आयोजित की जाती है. इसमे वर्तमान अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाती है. इससे पहले भी पलामू सांसद 142, 143 144, 145 146 147 व 149 वें अधिवेशन के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया गया था. वर्ष 2021 अप्रैल माह में कोविड-19 के कारण 142 वें अधिवेशन में वर्चुअल मीटिंग हुई थी. बताया कि नवंबर 2021 में स्पेन में 143 अधिवेशन आयोजित किया गया था। इसी तरह इंडोनेशिया में 144, रवांडा अफ्रीका में 145, मनामा बहरीन में 146, लुआंडा में 147 व जिनेवा में 149वें अधिवेशन में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola