पलामू पुलिस ने अपराधी विशाल चौधरी को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान लगी थी गोली

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झंडू बाम लगाकर पुलिस को चकमा देकर भागने वाला अपराधी गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने एक अपराधी विशाल चौधरी को गिरफ्तारी करने में सफलता पायी है. उनकी गिरफ्तारी पुलिस के साथ एक मुठभेड़ के बाद हुई.

विज्ञापन

चंद्रशेखर सिंह, पलामू : पलामू पुलिस ने एक बड़े अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. विशाल चौधरी को अरेस्ट कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी शुक्रवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद हुई. बताया जाता है कि मुठभेड़ के दौरान उन्हें गोली लगी थी, जिसके बाद वह एक जंगल में छिप गया था. पुलिस ने उसे लंबे समय तक चली खोजबीन के बाद धर दबोचा. फिलहाल वह मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती है.

कई लूटपाट की घटनाओं में रहा है शामिल

जानकारी के मुताबिक अपराधी विशाल चौधरी कई ज्वेलरी दुकानों की लूटपाट कांड में भी शामिल रहा है. इसके अलावा वह उग्रवादी संगठन के लिए भी काम कर चुका है. पुलिस को उसकी लंबे समय से तालाश थी. लेकिन वह हर बार पुलिस की चुंगल से बच निकलता था. पुलिस को उसके अलावा एक अपराधी की मोनू सोनी भी तलाश थी. लेकिन वह बच निकला. बताया जाता है कि वह कई अपराधिक घटनाओं का मास्टर माइंड रहा है. शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में वह भी शामिल था लेकिन वह मौके पाते ही फरार हो गया.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola