शत प्रतिशत नामांकन व उपस्थिति को ले रुआर कार्यशाला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
शत प्रतिशत नामांकन व उपस्थिति को ले रुआर कार्यशाला का आयोजन

शुक्रवार को बीआरसी में स्कूल रूआर कार्यशाला का आयोजन किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पड़वा शुक्रवार को बीआरसी में स्कूल रूआर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि प्रमुख गीता मेहता , विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य माया कुमारी व बीपीओ संगीता वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रमुख गीता मेहता ने कहा कि बच्चों का ठहराव विद्यालय में सिर्फ एक माह नहीं पूरे वर्ष हो इस पर कार्य करने की आवश्यकता है. विद्यालय में बच्चों को सरकार द्वारा मिल रहे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय मिले यह शिक्षक और पदाधिकारी सुनिश्चित करें. जिला परिषद सदस्य माया कुमारी ने कहा कि स्कूल रुआर कार्यक्रम में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाना चाहिये. जन प्रतिनिधि अपने आस पास के 5 से 18 वर्ष के वैसे बच्चों जो किसी कारणवश विद्यालय से बाहर है उन्हें विद्यालय तक लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें. बीपीओ संगीता वर्मा ने कहा कि स्कूल रूआर-25 25 अप्रैल से 10 मई तक विद्यालय स्तर पर आयोजित किये जायेंगे. कार्यशाला का मकसद है कि विद्यालय से बाहर रह रहे शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति दर्ज हो. सभी बच्चों की उपस्थिति की ई- विद्यावाहिनी में भी दर्ज करना एवं उसे नियमित अनुश्रवण करना है. विद्यालयों में निर्धारित तिथि के अनुसार प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. यह कार्यक्रम विद्यालय में 16 दिनों तक चलेगा. यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाया जा रहा है. इसका मुख्य लक्ष्य 5 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय शिक्षा पूर्ण करना है. मौके पर शिक्षक कमलेश शुक्ला, अंजली सेंगर, नंदकुमार मेहता, अजय प्रकाश, अशोक कुमार पाठक, अरुण तिवारी, अनिल कुमार सिन्हा ,पंकज कुमार, नवल किशोर मेहता ,बीआपी सुभाष ओझा, ओमप्रकाश सिंह, सीआरपीएफ दिनेश सिंह,राजन कुमार, धीरज मोहन, हरीनंदन, आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola