किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी का आयोजन

किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन

छतरपुर. प्रखंड परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू ने दी है. उन्होंने बताया कि परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी किसान अपने उन्नत फसलों की प्रदर्शनी कर सकते हैं. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि मेला के दौरान प्रखंड परिसर में उत्कृष्ट सब्जी उत्पादन का प्रदर्शनी किया जायेगा. जिसमें किसान अपनी उन्नत फसल का प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शनी के दौरान कृषि विभाग के कई पदाधिकारी व क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान चियांकी के कई वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे. मौके पर किसानों को उन्नत फसल व कृषि व्यवस्था संबंधित कई जानकारी दी जायेगी. जिसमें किसानों को कीटनाशक व अन्य कई रसायनों का वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola