हेमंत सरकार का काम देख घबराया विपक्ष : रामचंद्र सिंह

Updated:
विज्ञापन
हेमंत सरकार का काम देख घबराया विपक्ष : रामचंद्र सिंह

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि राज्य के हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से आयी महागठबंधन की सरकार के विकास कार्यों को देखकर विपक्षी दल के लोग घबराये हुये हैं.

विज्ञापन

सतबरवा. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि राज्य के हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से आयी महागठबंधन की सरकार के विकास कार्यों को देखकर विपक्षी दल के लोग घबराये हुये हैं. इसके कारण प्रतिदिन तरह-तरह के बहाना ढूंढ कर विकास कार्यों में अड़ंगा लगाना चाहते हैं. लेकिन महागठबंधन की सरकार गरीबों की सरकार है, निरंतर कल्याणकारी योजना चलती रहेगी. विधायक श्री सिंह मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बकोरिया में हरिजन टोला बैजनाथ रजक के घर से दुर्गाबाड़ी होते हुए नवाहारी कमारु गांव तक पीएससी पथ निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि मनिका विधानसभा क्षेत्र में पुल पुलिया तथा सड़क का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े. इस मौके पर बकोरिया पंचायत के मुखिया संतोष उरांव, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, पिंटू आलम, अरुण कुमार, अमित प्रसाद, सचिंद्र बैठा, इंद्रदेव उरांव, सत्येंद्र बैठा, मो. नाजिम रजा, परदेसी भुइयां, अयोध्या यादव, गुरनाम ठाकुर, रवि रंजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola