पड़ोसी ने चाकू से किया हमाला,युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
पड़ोसी ने चाकू से किया हमाला,युवक गंभीर

पड़ोसी ने चाकू से किया हमाला,युवक गंभीर

विज्ञापन

विश्रामपुर. रेहला थाना क्षेत्र के शुक्रबाजार रोड के राजू चंद्रवंशी का पुत्र दिनेश कुमार चंद्रवंशी उर्फ बिपुल को पड़ोसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया. मेदिनीनगर एमएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार दिनेश गुरुवार की रात पड़ोस में ही अपनी बुआ के घर कुछ काम से गया था.वापस आने के दौरान रास्ते मे रेहला के ही गुड्डू सोनी का पुत्र राजा सोनी उर्फ भोलू वहां पहुंचा और एकाएक चाकू से दिनेश पर हमला कर दिया.परिजनों ने इसकी जानकारी रेहला पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दिनेश को मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा, जहां इलाज चल रहा है.रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक पीड़ित परिवार से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.आवेदन मिलते ही नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola