ePaper

कन्यादान योजना का झांसा देकर दो के खाते से उड़ाये पैसे

Updated at : 30 Apr 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
कन्यादान योजना का झांसा देकर दो के खाते से उड़ाये पैसे

थाना क्षेत्र के कारीहार गांव के दो व्यक्ति साइबर अपराधियों का शिकार हो गये.

विज्ञापन

पाटन. थाना क्षेत्र के कारीहार गांव के दो व्यक्ति साइबर अपराधियों का शिकार हो गये. घटना बुधवार की दोपहर 12:35 बजे की है. इस संबंध में भुक्तभोगी रंजन शर्मा व सुकन शर्मा ने पाटन थाना में मामला दर्ज कराया है. भुक्तभोगियों ने बताया कि दोपहर करीब 12:35 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया. अपराधियों ने फोन कर बताया कि मैं पाटन सीडीपीओ कार्यालय से बोल रहा हूं. दोनों भुक्तभोगियों को अलग-अलग समय में फोन कर कन्यादान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उन्हें झांसा में लिया. अपराधियों ने कहा कि जिनका कन्यादान का मामला रुका हुआ है, उसका निष्पादन करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए सत्यापन का कार्य किया जा रहा है. अपराधियों ने दोनों भुक्तभोगियों को वीडियो कॉल कर बेटी का फोटो दिखाने को बोला. इसके बाद उन लोगों ने सत्यापन करने के नाम पर मोबाइल में ओटीपी भेजा और भुक्तभोगियों से ओटीपी का नंबर पूछा. साइबर अपराधियों ने उनलोगों को सुझाव दिया कि मेरे बताये अनुसार मोबाइल पर काम करें, तभी आवेदन का सत्यापन हो पायेगा. भुक्तभोगियों ने कन्यादान योजना का लाभ मिलने की लालच में साइबर अपराधियों के इशारे पर काम किया. बताया गया कि सत्यापन का प्रोसेस पूरा हो गया है. ओटीपी नंबर बताने के बाद कुछ मिनटों में दोनों भुक्तभोगियों के मोबाइल पर पैसा निकासी का मैसेज आ गया. पैसा निकासी होने का मैसेज देख कर दोनों के होश उड़ गये. मैसेज के मुताबिक रंजन शर्मा के खाता से 80 हजार व सुकन शर्मा के खाते से 25 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. बताया जाता है कि रंजन शर्मा का खाता मेदिनीनगर के यूनियन बैंक में है. जबकि सुकन शर्मा का पाटन स्थित डाक घर में खाता है. इस तरह दोनों भुक्तभोगी साइबर ठगी के शिकार हो गये. घटना के बाद उनलोगों ने हिसरा बरवाडीह के मुखिया जयशंकर प्रसाद को मामले की जानकारी दी. मुखिया श्री प्रसाद के सुझाव पर दोनों भुक्तभोगी संबंधित बैंक व डाकघर में मामले की सूचना दी. इसके बाद पाटन थाना में भुक्तभोगियों ने लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी. उन लोगों ने बताया कि वे लोग मजदूरी कर बेटी की शादी के लिए पैसा जमा किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola