कुएं में डूबने से नाबालिग की मौत

Updated:
विज्ञापन
कुएं में डूबने से नाबालिग की मौत

कुएं में डूबने से नाबालिग की मौत

विज्ञापन

विश्रामपुर. थाना क्षेत्र के नावाडीह कला ओपी क्षेत्र अंतर्गत छिपादोहर खुर्द गांव के कुआं में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने नाबालिग के शव को कुआं से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है. घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार रमुना निवासी शिवलाल यादव का दस वर्षीय पुत्र पवन कुमार छिपादोहर खुर्द अपने मामा अनिल यादव यहां रहता था. पवन यादव शाम के समय पास में ही मौजूद एक कुआं में अचानक फिसलकर गिर गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे कुआं से बाहर निकाला. परिजन आनन-फानन में पवन को लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola