मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, सतबरवा में सड़कें बनीं तालाब
सतबरवा में वर्षा से जल जमाव, राहगीरों को परेशानी। | Prabhat Khabar Network
सतबरवा में भारी बारिश के बाद मेलाटांड़ और मस्जिद रोड में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त। दुकानों में घुसा पानी, राहगीरों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी।
सतबरवा: सतबरवा तथा आसपास के इलाकों में मंगलवार को दोपहर में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई जिससे किसानों में खुशी देखी गई. किसानों ने बताया कि वैसे तो वर्षा नहीं होने के कारण धान रोपनी का कार्य शुरू नहीं हो सका है, बिचड़े भी नष्ट के कगार पर आ गए थे.
मगर यह बारिश मक्का तथा धान के बचड़े के लिए संजीवनी का कार्य करेगा. वही दूसरी ओर बारिश होते ही मेलाटांड़ मां काली मंदिर तथा मस्जिद रोड जलमग्न हो गया .जिसके कारण स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को घंटे तक आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा.
जबकि जल जमाव होने के कारण गोस्वामी शृंगार स्टोर समेत कई दुकानों में भी बारिश की पानी घुस गया. इस दरमियान जल जमाव होने के कारण मेलाटांड डाक पार्सल का मारुति वैन फस गया. कई दुकानदारों ने बताया कि मोहर्रम के दौरान काली मंदिर स्थित भरावट की गई थी.
भरावट का मिट्टी पानी निकास के लिए बनाए गए नाली में फस गया है, जिससे पानी के निकास में परेशानी हो रही है. वहीं मस्जिद रोड में भी बनाए गए नाली पॉलिथीन तथा अन्य सामग्री से भर गया है जिसके कारण बारिश होते ही जलमग्न हो जाता है गंदे पानी से राहगीरों को होकर गुजरना पड़ता. कई दुकानदारों तथा राहगीरों ने बताया कि प्रशासन को पानी निकास के लिए अभिलंब उपाय करनी चाहिए ताकि परेशानियों से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










